Home अपडेट बिलासपुर शहर की पूरी बिजली व्यवस्था अंडरग्राउन्ड होगी, नये स्टेशन, सब स्टेशनों...

बिलासपुर शहर की पूरी बिजली व्यवस्था अंडरग्राउन्ड होगी, नये स्टेशन, सब स्टेशनों को भी मंजूरी

शैलेष पांडेय, विधायक बिलासपुर।

विधायक पांडे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

बिलासपुर। शहर की पूरी बिजली व्यवस्था आने वाले दिनों में अंडरग्राउन्ड की जायेगी। यहां एक 132 केव्ही स्टेशन और साइंस कॉलेज तथा शांतिनगर के पास 33 केव्ही और 11 केव्ही का सब स्टेशन भी तैयार होगा।

विधानसभा में विधायक शैलेष पांडे ने बीते दो सालों में बिजली व्यवस्था के रखरखाव में किये खर्च और भविष्य की योजनाओं पर पूछे गये सवालों के जवाब में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने यह बताया कि स्टेट पावर ट्रांसलेशन कंपनी द्वारा वर्ष 2019 में बिलासपुर को 154. 41 लाख रुपए आवंटित किए। डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा वर्ष 2019 के लिए 899. 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया । पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ने वर्ष 2020-21 में 1082. 92 लाख रुपए का प्रावधान किया है। इस राशि से बिलासपुर में जल्द ही एक 132 केव्ही स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिये भूमि की तलाश की जा रही है। दो सब-स्टेशन साइंस कॉलेज और शांति नगर में भी प्रस्तावित है।  इससे शहर के लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी।

पांडे ने बताया कि शहर की लाइनें बहुत पुरानी हैं। अब स्मार्ट सिटी का अंतर्गत शहर में काम किया जा रहा है। सभी व्यवस्था बेहतर और हाईटेक की जायेगी। इसलिए पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को अंडर ग्राउंड करने का मांग रखी गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि यह मांग जल्द पूरी की जायेगी।

 

 

 

NO COMMENTS