Home अपडेट मोदी की दुबारा ताजपोशी पर आतिशबाजी, ढोल ताशों के साथ भाजपा ने...

मोदी की दुबारा ताजपोशी पर आतिशबाजी, ढोल ताशों के साथ भाजपा ने मनाया जश्न, आज सांसद का होगा जोरदार स्वागत

मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा ने मंगला चौक पर जश्न मनाया।

बिलासपुर। प्रधानमंत्री पद पर नरेन्द्र मोदी के दुबारा आसीन होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया और मिठाईयां बांटी। सांसद अरुण साव भी दिल्ली से आज शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र लौट रहे हैं, मुंगेली, लोरमी के अलावा बिलासपुर में उनका स्वागत समारोह रखा गया है।

17वीं लोकसभा के दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पद की शपथ लेने के उपलक्ष में 30 मई गुरुवार को शाम 7:30 बजे भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल कार्यालय 27 खोली चौक पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी के द्वारा भव्य आतिशबाजी कर ढोल ताशा बजाया गया साथ हीमिठाइयों का वितरण किया गया। सभी को भाजपा की ऐतिहासिक विजय एवं मोदी को प्रधानमंत्री पद भार ग्रहण करने की बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, राष्ट्रप्रेम देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को केंद्र में पूर्ण बहुमत का जनादेश मिला  है।

31 मई शुक्रवार को नवनिर्वाचित सांसद अरुण साव दिल्ली प्रवास के उपरांत सुबह रायपुर से लोरमी एवं मुंगेली प्रस्थान करेंगे। वे दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता एवं जनता का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। उनका दिल्ली प्रवास के बाद पहला बिलासपुर आगमन आज ही रात्रि 9  बजे हो रहा है।  पश्चिम मंडल के कार्यकर्ता मंगला चौक में उनका स्वागत सत्कार करेंगे।

मंगला चौक में जश्न के दौरान पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, मंडल प्रभारी रमेश लालवानी, महामंत्री आनंद दुबे, अजीत भोगल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य तिवारी, त्रिलोचन सिंह, पप्पू गुप्ता, नवीन कश्यप, कार्तिक यादव, सुकांत वर्मा, विनोद दुबे, प्रफुल्ल मिश्रा, संजय पांडे, संजीव निर्मलकर, प्रहलाद दुसेजा, अनुज टंडन, विनोद श्रीवास, कलेश्वर सूर्यवंशी, देवेंद्र गोस्वामी, शिव राजा कोरी, राजेंद्र बारी, विकी सिंह ठाकुर, संजय अग्रवाल, कमल जैन, सुखविंदर सिंह बिट्टू, सुभाष जैन, मोनू ठाकुर, चंदना गोस्वामी, रामनाथ चंद्रा, ममता राई, उषा भास्कर, अनीता केसरवानी, पप्पू ठाकुर, नवीन कश्यप, कालीचरण कश्यप, अभिजीत दुबे, अंबर चतुर्वेदी, विकास शुक्ला, संजय गुप्ता, ध्रुव कोरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS