Home अपडेट ईद पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता...

ईद पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कलेक्ट्रेट बिलासपुर में।

बिलासपुर। जिला प्रशासन द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालने की अनुमति देने से इंकार करने पर आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पर बैठकर धरना दिया। मोर्चा ने प्रशासन के रुवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली के साथ कार्यकर्ता आज एक ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जिसमें 19 अक्टूबर को पैगंबर के जन्मदिन पर जुलूस निकालने की अनुमति मांगी गई थी।जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहले तो आवेदन लेने से इंकार कर दिया, बाद में आवेदन लिया तो उसमें डिप्टी कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से लिख दिया गया कि कोविड-19 महामारी के चलते जिले में किसी को भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जा रही है, इसलिये आवेदन निरस्त किया जाता है।

आवेदन निरस्त किये जाने के विरोध में मोर्चा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गये। मोर्चा के अध्यक्ष मकबूल अली ने कहा कि हम कोविड नियमों का पालन करने को तैयार हैं। हर वर्ष मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला जाता है तो हमें इस बार अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। धरने के दौरान मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

NO COMMENTS