बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिये कामना की। मुख्यमंत्री का स्वागत महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, विधायक रश्मि सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव व ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया। क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इस मौके पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री रायपुर से सीधे रतनपुर महामाया मंदिर प्रांगण स्थित हेलीपैड पर उतरे और यहां से पाटन के लिये उड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here