Home अपडेट सोशल मीडिया पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मोदी सरकार की...

सोशल मीडिया पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कार्यकर्ताओं ने सराहा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का सम्बोधन सुना कार्यकर्ताओं ने।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा  सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।

नड्डा ने मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने तथा राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने, राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून बनाने के साथ साथ वैश्विक संकट कोरोना से परेशान देशवासियों के साथ संवेदनशीलता के साथ कार्य करने, लॉकडाउन लागू करने सहित अनेक विषयों पर चर्चा की।

भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि हर्षिता पांडेय, पूर्व जनपद अध्यक्ष नूरीता प्रदीप कौशिक, मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय तथा महामंत्री प्रदीप कौशिक ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा का लाईव उद्बोधन देखा तथा नरेन्द्र मोदी सरकार की दूसरे कार्यकाल के राष्ट्रहित में लिए गये सभी निर्णय को साहसिक,सराहनीय और ऐतिहासिक बताया।

NO COMMENTS