Home अपडेट कांग्रेस ने आजादी के बाद लगातार राज किया पर किसान आज भी...

कांग्रेस ने आजादी के बाद लगातार राज किया पर किसान आज भी बदहाल-अमर

किसानों के मुद्दे पर पुराना बस स्टेैंड में आयोजित भाजपा का धरना।

2500 रुपये में धान खरीदी तत्काल शुरू करने की मांग पर भाजपा का धरना

बिलासपुर। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में एक क्षत्र राज किया। पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक कांग्रेस का ही था लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि देश का किसान बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है। यह बात प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शुक्रवार को किसानों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज में डूबा है विधानसभा चुनाव में जनघोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों के धान को 25 सौ रुपये में खरीदने तथा किसानों के कर्ज माफी जैसे अनेक घोषणायें की थी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक वायदे किए थे और इस वायदे से सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन अब प्रदेश सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। प्रदेश के सारे विकास कार्य ठप्प हो चुके है। आज 15 नवम्बर हो चुका है किसानों को सरकार गुमराह कर रही है। आज तक किसानों का धान खरीदना प्रारंभ भी नहीं हुआ है। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब यही भूपेश बघेल पत्र लिख-लिखकर 15 नवम्बर से धान खरीदी की बजाए एक नवम्बर से धान खरीदने की मांग सरकार से करते थे। प्रदेश सरकार किसानों को गन्ना, चना, मक्का का भी समर्थन मूल्य नही दे रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार को चुनौती दे रही है कि हम इस सरकार को वादा खिलाफी नही करने देंगे व प्रदेश की जनता से किए वायदों को पूरा करने के लिए मजबूर कर देंगे।  पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे कर किसानों, युवाओं एवं गरीबों को बड़े सब्जबाग दिखाकर झूठे प्रलोभन के जाल में फंसाकर प्रदेश में सत्ता प्राप्त कर ली लेकिन आज 10 माह के अंदर कांग्रेस प्रदेश को कर्ज में डालकर अपने वायदे से मुकर रही है।

महापौर किशोर राय ने कहा कि आज प्रदेश में किसान अपना धान नहीं बेच पा रहा है, कांग्रेस के झूठे बहकावे में आकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तो बना ली गई लेकिन 10 माह के अंदर वायदों को भूलकर प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लग गई है। शराब से लेकर रेत अवैध उत्खनन तक में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने बताया कि किसानों के समर्थन में प्रदेश भाजपा द्वारा आज 15 नवम्बर को पूरे प्रदेश के साथ-साथ प्रत्येक मंडल में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है तथा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों का संयुक्त धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।

धरने के पश्चात भाजपा नेताओं ने बिलासपुर कलेक्टर के बाहर होने के कारण राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर अवधराम टंडन को ज्ञापन सौंपा।

धरने में सुरेन्द्र गुम्बर, स्नेहलता शर्मा, अशोक विधानी, अजीत सिंग भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, विनोद सोनी, उमेशचंद्र कुमार, उदय मजूमदार, धीरेन्द्र केशरवानी, मनीष शुक्ला, राजेश सिंह, बेनी गुप्ता, जयश्री चौकसे, प्रवीण दुबे, विभा गौरहा, मनोज मिश्रा, सुनीता मानिकपुरी, संध्या चौधरी, सीमा पाण्डेय, निरजा सिन्हा, सुमित्रा साहू, रश्मि मौर्य, श्याम साहू, बबलू पमनानी, राजेश पाण्डेय, रोशन राही, धर्मेन्द्र चन्द्राकर, दुर्गा सोनी, कमल कौशिक, राकेश तिवारी, विकास मिश्रा, रंगा नादम, पंकज तिवारी, अमरदीप बोलर, आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, नवीन उभरानी, तामेश कश्यप, विजय छुगानी, श्यामसुंदर तिवारी, वल्लभ राव, नारायण गोस्वामी, रौशन सिंह, सानुल खान, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, प्रतिभा मिश्रा, चंदना गोस्वामी, दिलीप नारायण, कृष्णा रजक, कृष्णमोहन पाण्डेय, मोनू रजक, जगदीश जज्ञासी, किरण सिंह, सीमा पाण्डेय, मनीष पाठक, दीपक साहू, सन्नी रजक, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, सुकांत वर्मा, अंजना वर्मा, आलेख वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

NO COMMENTS