28 नवंबर को घोंघा बाबा मंदिर से निकलेगी भव्य कलश यात्रा

बिलासपुर। भगवान श्री परशुराम सेवा समिति एवं बिलासपुर हिन्दू मंच की ओर से 28 नवंबर से चार दिसम्बर तक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध कथा वाचक गुरु चिन्मयानंद बापू प्रतिदिन शाम चार बजे से शाम 7.30 बजे तक अपने प्रवचन से रामभक्तों को प्रेरित करेंगे। प्रवचन जमगल चौक, बर्फ फैक्ट्री के बाजू में रखा गया है।

श्रीराम कथा महोत्सव के पहले दिन 28 नवंबर को एक विशाल कलश यात्रा घोंघा बाबा मंदिर से दोपहर 12 बजे निकलेगी, जो जगमल चौक में समाप्त होगी। आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कथा वाचक गुरु चिन्मयानंद बापू अद्भुत कथावाचक हैं। राम चरित मानस के अलावा श्रीमद् भगवद् और महाभारत तथा प्राचीन महाकाव्यों का उन्होंने गहन अध्ययन किया है। उनका विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट सैकड़ों छात्रों की शिक्षा में योगदान देता है। निर्धन परिवारों की लड़कियों के विवाह व महिला कल्याण के लिए भी उनका ट्रस्ट कार्य करता है। गौ सेवा में भी उनका ट्रस्ट कार्य कर रहा है। उनके गौ लोक धाम में एक हजार से अधिक गायों का पालन-पोषण हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here