Home अपडेट कोटा में भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका, बिगड़ती कानून व्यवस्था के...

कोटा में भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन  

प्रदेश में बढ़ते आपराधिक वारदातों के खिलाफ करगीरोड भाजपा इकाई का प्रदर्शन।

करगीरोड (कोटा) दुर्ग जिले में सामूहिक हत्या की वारदातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोटा मंडल ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनायें रोज हो रही हैं और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। शासन और प्रशासन के संरक्षण के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद है।

भाजपा ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में जिला महामंत्री मोहित जायसवाल,  रामलाल साहू,  महाराज सिंह नायक, मंडल अध्यक्ष भागवत जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक,  दयाशंकर तिवारी करगीमंडल अध्यक्ष, दुर्गेश साहू,  अनिरुद्ध द्विवेदी, निलेश भार्गव , भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष , वेंकट अग्रवाल,  अमरनाथ साहू, नरेंद्र गोस्वामी,  प्रमेंद्र गंधर्व, टीका साहू, चित्रकार लहरे,  सूरज साहू संपत सिंह, गायत्री साहू,  सविता नामदेव,  मीना यादव, पार्षद उषा गोस्वामी, मीरा ठाकुर, रोहित साहू, जगदीश नायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS