Home अपडेट अरूण साव चार को दाखिल करेंगे पर्चा, भाजपा बड़ी रैली निकालने की...

अरूण साव चार को दाखिल करेंगे पर्चा, भाजपा बड़ी रैली निकालने की तैयारी कर रही

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के राजेन्द्र नगर आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक।

बिलासपुर। लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अरूण साव 4 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। इस दिन भाजपा एक बड़ी रैली निकालने की तैयारी में है, जिसकी तैयारी के लिए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास पर बैठक हुई।

बैठक में नामांकन रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों, इसके लिए रूपरेखा बनी। इसके अलावा प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने, केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महापौर किशोर राय, अशोक विधानी, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, पूजा विधानी, अर्जुन तिर्थानी, सुरेन्द्र गुम्बर, विनोद सोनी, डॉ. विनय पाठक, मनीष अग्रवाल, मनीष शुक्ला आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS