Home अपडेट BREAKING : सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , एक...

BREAKING : सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , एक महिला नक्सली ढेर

सुकमा। सुकमा में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जवानों ने मारी गई महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी।

जानकारी के मुताबिक, जगरगुंडा और चिंतलनार से नक्सलियों की सूचना पर बुधवार रात डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। अगले दिन गुरुवार सुबह लौटने के बाद जगरगुंडा क्षेत्र में दुनेब के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

मारी गई महिला नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं

इसके बाद जवान मौके पर सर्चिंग कर रहे हैं। एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। जवानों ने एक 303 राइफल भी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर अफसर भी मौके पर रवाना हो गए हैं। वहीं बैकअप फोर्स भी भेजी गई है।

NO COMMENTS