Home अपडेट BREAKING : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना से मौत

BREAKING : भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की कोरोना से मौत

नई दिल्ली। उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा की साल्ट विधानसभा सीट से विधायक थे। उनकी पत्नी की कुछ ही दिनों पहले हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई थी।

आपको बता दें कि उत्तराखंड भाजपा के युवा चेहरे सुरेंद्र सिंह जीना साल 2006 में कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके थे। 2007 में पहली बार भिक्क्यासैंण सीट से विधानसभा पहुंचे। 2012 के चुनाव में दूसरी बार साल्ट विधानसभा से जीते, जबकि 2017 में वह तीसरी बार फिर इस विधानसभा से चुने गए।

सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जताया दुख

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, संगठन व जनहित कार्यों में सक्रिय भाजपा नेता एवं सल्ट विधायक श्री सुरेंद्र जीना जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति पहुंची है।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, कुछ दिनों पूर्व उनकी पत्नी का भी आकस्मिक निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह दोहरा दुःख सहन करने की परिवार को शक्ति प्रदान करें।

NO COMMENTS