Home अपडेट धन गुरु नानक दरबार को लंगर सेवा के लिये बिल्डर्स एसोसियेशन व...

धन गुरु नानक दरबार को लंगर सेवा के लिये बिल्डर्स एसोसियेशन व क्रेडाई ने दिये दो लाख रुपये

धन गुरुनानक दरबार में बिल्डर्स का स्वागत।

बिलासपुर। दरबार डेरा संत बाबा थाहीरियां सिंह साहब भक्तवर राम नगर सिंधी कॉलोनी में बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने आज सुबह मत्था टेका। इस अवसर पर भाई मूलचंद द्वारा अरदास की गई।

दरबार के सेवादार डॉ हेमंत कलवानी ने बताया कि बिल्डर एसोसिएशन की तरफ से आज पहुंचे अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने दरबार में लंगर व अन्य सेवाओं के लिए दो लाख एक हजार पचास रुपए की सहयोग राशि भेट  की है। साथ में 5 पेटी तेल भी दिया गया। उन्हें दरबार द्वारा लगातार करोना काल में की जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। आए हुए सभी सदस्यों का प्रबंधक मूलचंद नारवानी ने शाल पहनाकर सम्मानित किया व प्रसाद दिया।  पत्रकार फोटोग्राफर विजय दुसेजा को भी शाल पहनाकर आशीर्वाद दिया गया।

इस अवसर पर बिलासपुर बिल्डर एसोसिएशन के संरक्षक प्रकाश ग्वालानी, अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, सचिव सोहेल हक, नसीम खान, पीएन बजाज, किशोर ग्वालानी, किशोर गेमनानी, शैलेश अग्रवाल, बबलू भाटिया, अशोक अग्रवाल, रवि अग्रवाल अन्य सदस्य उपस्थित थे। लंगर सेवा में विशेष सहयोग

दरबार के प्रबंधक मूलचंद नारवानी, दौलत पंजवानी, रमेश भगवानी, चंदू मोटवानी, पार्षद विजय यादव, सुरेश वाधवानी, प्रकाश जगयासी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी, राजेश माधवानी, भोज राज नारवानी, राजू धामेचा, विकी नागवानी, लक्ष्मण दयलानी, दिलीप वाधवानी, संध्या चावला, अशोक सुखीजा, राजा मोटवानी, विशाल डोडवानी, सुमित, खेराज नागवानी, देवराज धामेचा, मेघराज नारा, नरेश मेहरचंदानी आदि का विशेष सहयोग है।

NO COMMENTS