Home अपडेट भाजपा नेताओं ने दी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई, कहा-पार्टी...

भाजपा नेताओं ने दी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई, कहा-पार्टी और मजबूत होगी

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा के साथ।

बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव व अन्य नेताओं ने जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि नड्डा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी देश को नई दिशा प्रदान करेगी। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए केंद्र की सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर देशभर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता कांशी साहू, अर्चना पोर्ते व भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने नड्डा  को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अनेक राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को नड्डा के अनुभव का लाभ प्राप्त होगा तथा जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है उन राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

NO COMMENTS