Home अपडेट छत्तीसगढ़ में जैविक खेती की अपार संभावनाएं, केन्द्र, राज्य सरकार को पहल...

छत्तीसगढ़ में जैविक खेती की अपार संभावनाएं, केन्द्र, राज्य सरकार को पहल करनी चाहिए-पद्मश्री त्यागी

प्रगतिशील कृषक भारत भूषण त्यागी का ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में स्वागत।

राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का अवलोकन किया प्रगतिशील कृषक त्यागी ने

बिलासपुर। बुलंदशहर यूपी के प्रगतिशील कृषक पद्मश्री भारत भूषण त्यागी व  फार्म्स संस्था गाजियाबाद के सचिव जगपाल सिंह ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र की चोरभट्ठी स्थित राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का अवलोकन किया।

इस अवसर पर प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पद्मश्री त्यागी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जैविक खेती की अपार संभावनायें हैं। आवश्यकता है कि हम प्रकृति की उत्पादन व्यवस्था को समझें तथा जैविक खेती को एक अभियान के रूप में चलायें। कृषि महाविद्यालय के जैव नियंत्रण प्रयोगशाला के माध्यम से सार्थक पहल इस ओर की जा रही है कि एक सराहनीय कदम है।

जगपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रयोगशाला के प्रभारी एवं प्रमुख वैज्ञानिक डा.आर.के.एस.तिवारी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम अद्भुत कार्य किसानों के लिये कर रही हैं । इस प्रयोगशाला के वैज्ञानिक छत्तीसगढ़ के किसानों के लिये कम कीमत पर जैवनाशी व जैव उर्वरक उपलब्ध कराकर न केवल किसानों की मदद कर रहे हैं बल्कि हमारी भू-धरा की भी सेवा कर रहे हैं। हम भविष्य में प्रयोगशाला से अनुबंध करने का प्रयास करेंगे ताकि पश्चिमी उत्तरप्रदेश के किसानों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश एवं भारत सरकार को इस प्रकार के प्रयोगशाला को जिला व तहसील स्तर पर खोलने हेतु पहल करनी चाहिए, जिससे जैविक खेती को रफ्तार मिलेगा।

 

NO COMMENTS