बिलासपुर। मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर का वार्षिक मिलनोत्सव कार्यक्रम राजकिशोर नगर स्थित स्मृति वन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा प्लास्टिक मुक्त मिथिलांगन समाज बनाकर स्वच्छता अभियान व हरियर बिलासपुर में योगदान देने का निर्णय लिया गया।

मिथिलांगन मिलनोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि कोकिल विद्यापति की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा रचित गीत जय जय भैरवी के सामूहिक गायन के साथ की गई। समिति अध्यक्ष बीके झा ने अध्यक्षयीय भाषण में प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया। इसके बाद बच्चों के लिए ड्राइंग स्पर्धा व म्यूजिकल चेयर रेस और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर रेस कराया गया। साथ ही ओपन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के मध्य उपाध्यक्ष नमिता ठाकुर की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। इसमें बीसी राय व उनके टीम द्वारा मैथिली गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। मैथिली गीत पर भाव्या पाठक के नृत्य प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मध्य वरिष्ठजनों इंद्रकांत झा,  हरि वल्लभ ठाकुर, मोदनारायण मिश्र, शंभुनाथ झा व हेमकांत झा को मिथिला की पहचान पाग पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन रंजीत कुमार मिश्रा और ललित मोहन मिश्रा ने किया। आय-व्यय का लेखा जोखा मनोरंजन झा ने दिया।

कार्यक्रम सफल बनाने में ताराकान्त मिश्रा, शिप्रा झा, राज वल्लभ ठाकुर, अमर कुमार झा, अविनाश पाठक, संजीव झा, अविनाश झा, सुनील कुमार मिश्रा, दुर्गेश कुमार झा,  अनमोल झा, प्रवीण झा, प्रेमकांत झा, आनंद चौधरी, आलोक झा, जगदानंद झा, रमेश झा, मनोज ठाकुर, चंदन कुमार सिंह, नरायण प्रसाद ठाकुर, चंदन कुमार झा, कीर्ति झा, रानी झा, विजया पाठक, अर्चना चौधरी, सुनील कुमार सुमन, पिम्मी झा, संजीव चौधरी, रश्मि झा, दीपक कुमार दास, सुमन पाठक, प्रदीप कु मिश्र, नबोनारायण झा आदि का योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

स्पर्धा के विजेता

ड्राइंग प्रतियोगिता में पल्लवी मिश्र, संस्कृति झा और प्रज्ञा पाठक विजेता रहीं। साथ ही नैतिक झा, आकृति झा, तन्मय मिश्रा, भव्या पाठक और मोहिनी कुमारी के ड्राइंग को भी सराहा गया।  महिलाओं के म्यूजिकल चेयर रेस में शलिनी पाठक, ज्योति ठाकुर तथा अर्चना झा विजेता रहीं तो बच्चो के म्यूजिकल चेयर रेस में प्राची मिश्रा, अन्वेषा पाठक और तनुश्री मिश्रा विजेता रहीं। ओपन सामान्य ज्ञान क्विज में बच्चे व बड़े सभी ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को  केके ठाकुर व शंकर ठाकुर ने पुरस्कार प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here