Home अपडेट अटल विकास यात्रा का दूसरा चरणः नगर घड़ी और अटल स्मृति पटल...

अटल विकास यात्रा का दूसरा चरणः नगर घड़ी और अटल स्मृति पटल का आज लोकार्पण

विकास यात्रा की फाइल फोटो।

तखतपुर में 180 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास 

अटल विकास यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह आज 5 सितम्बर  को तखतपुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में 250.19 करोड़ की लागत के 89 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। बिलासपुर नगर निगम अन्तर्गत नगर घड़ी एवं अटल स्मृति पटल का लोकार्पण तथा जी.आई.एस.बेस्ड मेकेनाइज्ड स्वीपिंग का शुभारंभ भी होगा।

अटल विकास यात्रा के तहत शासकीय जेएमपी शाला मैदान तखतपुर में दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचेंगे।  आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 179.02 करोड़ रुपये के 33 कार्यों का भूमिपूजन और 70.55 करोड़ रुपये के 55 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बिलासपुर के नेहरू चौक में निर्मित 62 लाख रुपये लागत की नगर घड़ी चौक और अटल स्मृति पटल का लोकार्पण करेंगे।

 

NO COMMENTS