Home अपडेट आदिवासियों के बीच सीएम ने मनाया नया साल, प्रसूता महिला श्रमिकों की...

आदिवासियों के बीच सीएम ने मनाया नया साल, प्रसूता महिला श्रमिकों की सहायता राशि की दो गुना

नव वर्ष पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोड़ला विकासखंड पहुंचे।

कवर्धा (कबीरधाम)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नया वर्ष मनाने के लिए आज जिले के आदिवासी बाहुल्य बोड़ला पहुंचे। उनके साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी थे। बैगा जनजाति के नर्तक दलों ने पारंपरिक नृत्य कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

उन्होंने सरोदा दादर हिल स्टेशन का अवलोकन कर वहां की मनमोहक वादियों की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने यहां संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना की सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की घोषणा की। उपस्थित स्वच्छता कर्मियों को लगातार तीसरे वर्ष सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

NO COMMENTS