Home अपडेट विराट की सकुशल वापसी पर कांग्रेस ने पुलिस को दी बधाई, परिजनों...

विराट की सकुशल वापसी पर कांग्रेस ने पुलिस को दी बधाई, परिजनों को शुभकामनाएं….

विधायक शैलेष पांडेय की पत्नी ऋतु पांडेय ने आज विराट के परिवार से मुलाकात की।

बिलासपुर। अपह्रत बालक विराट सराफ की सकुशल रिहाई के लिए कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। आज विधायक शैलेष पांडेय की धर्मपत्नी  ने विराट के घर जाकर परिजनों को शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, सांसद प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव व विभोर सिंह ने एक बयान में कहा कि उन्होंने विराट सराफ की वापसी के लिए हो रहे प्रतिदिन के प्रयास की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे को प्रतिदिन दी। मुख्यमंत्री से इस मामले पर 25 अप्रैल को चर्चा भी हुई थी। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी इस बारे में निर्देश दिया था।

विधायक शैलेष  पांडेय की धर्मपत्नी ऋतु पांडेय ने भी आज विराट सराफ के घर जाकर उनके माता-पिता से मुलाकात की और उनकी सकुशल वापसी पर शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS