बिलासपुर। फाउन्डेशन क्रिकेट अकेडमी के चेरयमेन प्रिंस भाटिया से महेन्द्र सिंह धोनी एकेडमी ने एक सप्ताह के लिए फाउन्डेशन एकेडमी के मैदान में प्रशिक्षण की अनुमति ली है। महेन्द्र सिंह धोनी एकेडमी पूरे देश के 40 मैदानों पर आयोजित होगी, जिनमें से एक बिलासपुर को चुना गया है। धोनी एकेडमी के कोच एक मई से सात मई तक फाउन्डेशन क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण देंगे।

फाउन्डेशन क्रिकेट एकेडमी के मैदान में महेन्द्र सिंह धोनी एकेडमी के कोच विभिन्न इक्यूपमेंट के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। खिलाड़ियों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्रशिक्षण में खिलाड़ी क्रिकेट की बारीक से बारीक बातों को सीख सकेंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी एकेडमी का यही प्रयास रहता है कि पूरे भारत में खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियों को समझाया जा सके। इसके लिए उन्होंने बिलासपुर के फाउन्डेशन क्रिकेट एकेडमी को चुना है। शहर का कोई भी क्रिकेटर इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने वाले कोच से क्रिकेट सीख सकते हैं। इसके लिए धोनी एकेडमी के कोच फाउन्डेशन एकेडमी के कोच से तालमेल करेंगे। कोचिंग कैम्प के दौरान फिजिकल फिटनेस, डाइट, बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग, क्षेत्ररक्षण आदि विधाओं से खिलाड़ियों को अवगत कराया जायेगा।

दुर्गेश नंदिनी का चयन एनसीए कैम्प में

बीसीसीआई द्वारा हिमाचल प्रदेश में होने वाले एनसीए अंडर 19 कैम्प में फाउन्डेशन क्रिकेट एकेडमी की दुर्गेश नंदिनी का चयन उसके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह कैम्प वहां 12 मई से आयोजित होगा। दुर्गेश नंदिनी मध्यम गति की बायें हाथ से तेज गेंदबाज एवं मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं। दुर्गेश नंदिनी का क्रिकेट कैरियर उपलब्धियों से भरा हुआ है। वह तीन बार छत्तीसगढ़ स्कूल नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। एक बार वह इसमें कप्तानी भी कर चुकी हैं। दुर्गेश नंदिनी सबसे अधिक डॉट बॉल फेंकने में इंडिया की 19 वर्ग में चौथे स्थान पर है। वह फाउन्डेशन क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास कर रही है। एकेडमी मे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ के तहत बेटियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें अन्य सभी तरह की सामग्री भी निःशुल्क दी जा रही है। दुर्गेश अपनी सफलता श्रेय फाउन्डेशन एकेडमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया तथा कोच अनिल रेड्डी और माता-पिता को देती हैं।

अंडर 16 सीएससीएस कैम्प में तीन खिलाड़ियों का चयन

फाउन्डेशन एकेडमी के तीन युवा खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय अंडर 16 सीएससीएस कैंप में जगह सुनिश्चित की है। इससे एकेडमी के सभी खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह एकेडमी के बढ़ते कदमों में एक और तमगा है। कैम्प के लिए परविन्दर वालिया, सिद्धांत सिंह और शेख साहिल हुसैन का चयन किया गया है। सीएससीएस कैम्प एक महीने के लिए रायपुर में लगाया गया है। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में एकेडमी के सभी कोच ने कड़ी मेहनत की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here