Home अपडेट स्व. विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी का निधन, बिलासपुर में कांग्रेसजनों...

स्व. विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी का निधन, बिलासपुर में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि  

स्व. सरला देवी शुक्ला।

बिलासपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. विद्याचरण शुक्ल की पत्नी सरला देवी शुक्ला का आज दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। बिलासपुर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान , सभापति शेख नजीरुद्दीन ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश  सचिव महेश दुबे, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके समाज, परिवार में योगदान व स्व. विद्याचरण शुक्ल की राजनीति व्यस्तता के बीच कर्तव्यों के निर्वहन को याद किया।

NO COMMENTS