Home अपडेट जोगी को कांग्रेस सेवादल से गहरा लगाव था, 25 हजार सेनानी तैयार...

जोगी को कांग्रेस सेवादल से गहरा लगाव था, 25 हजार सेनानी तैयार हुए थे उनके कार्यकाल में- बाजपेयी

सेवादल के एक कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी, साथ में पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी को कांग्रेस सेवा दल से गहरा लगाव था। उनके कार्यकाल में 69 शिविरों का आयोजन सेवादल ने किया था जिनमें से 26 में वे शामिल हुए थे।

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जोगी को कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा, संगठनों में सर्वाधिक लगाव सेवादल से था। उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में उन्होंने 25 हजार प्रशिक्षित सेवादल सेनानी तैयार किये थे। बाजपेयी ने कहा कि जोगी में छत्तीसगढ़िया पन कूट-कूट कर भरा था। गंगा इमली खाते वक्त फंसे बीज ने हमेशा के लिए एक जन नेता को हमसे छीन लिया।

NO COMMENTS