Home अपडेट सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने वालों पर कानूनी...

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं की छवि धूमिल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेगा पार्टी का विधि विभाग, कमेटी गठित

कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा के साथ प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे।

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल गांधी व अन्य बड़े नेताओं के बारे में उनकी छवि धूमिल करने के लिए डाले जा रहे पोस्ट पर नजर रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग ने एक समिति का गठन किया है, जो अपने क्षेत्र के मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी और उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट होकर कोरोना महामारी के संकट से निपटने में लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी तीन माह से लगातार प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा में

लगे हैं। ऐसे समय में जब सभी राजनीतिक पार्टियों को एकजुट होना चाहिए कांग्रेस के बड़े नेताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश विशेषकर भाजपा द्वारा की जा रही है। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, वाट्स ऐप आदि का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ टीवी चैनल के एंकर भी ऐसा कर रहे हैं।

कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष विवेक तन्खा के निर्देश पर ऐसे पोस्ट पर निगाह रखने के लिए एक समिति बनाई गई है जो अपने क्षेत्र से सम्बन्धित सूचना प्रदेश अध्यक्ष को देंगे और उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाये जाएंगे।

समिति में राजेश कुमार दुबे-अंबिकापुर, सुनील सिंह – सूरजपुर, कमल कांत मिश्रा – बिलासपुर, आक्रोश त्रिवेदी- बिलासपुर,  आलोक दुबे      तथा अवदेश झा- जगदलपुर ओम प्रकाश शर्मा– दुर्ग, नरेश शर्मा – जांजगीर, मोहन निषाद – रायपुर, राकेश दीवान– धमतरी, विनीता मदान– राजनांदगांव,  कहकशां दानी– रायपुर, राजेंद्र पाण्डेय– रायगढ़,  रुपेश दुबे – राजनांदगांव तथा सुशोभित सिंह – बिलासपुर से शामिल हैं। इनके अलावा विधि विभाग के सभी सदस्यों से भी अध्यक्ष दुबे ने ऐसे पोस्ट के बारे में सूचित करने के लिए कहा है।

NO COMMENTS