Home अपडेट झीरम के शहीदों को याद किया कांग्रेसजनों ने, प्रदेश को शांति का...

झीरम के शहीदों को याद किया कांग्रेसजनों ने, प्रदेश को शांति का टापू बनाये रखने का संकल्प लिया  

झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम।

बिलासपुर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिये धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया और छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाये रखने के लिए संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक शैलेष पांडे, रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, आशीष सिंह ठाकुर,  प्रदेश सचिव विवेक बाजपेयी, भुवनेश्वर यादव सहित अन्य कांग्रेसजनों ने विचार रखा।

प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि 25 मई 2013 की घटना रमन सरकार की लापरवाही तथा राजनीतिक षड़यंत्र थी। कार्यक्रम को सामूहिक नरसंहार के पीछे पूरा दोष भाजपा का था आज भी वह जांच में अवरोध खड़ा कर रही है। शहीद परिवारों को आज भी न्याय का इंतजार है। घटना के साक्षी विवेक बाजपेयी ने कहा कि उस यात्रा में मैं शामिल था, जब भी घटना को याद करता हूं सिहर उठता हूं। शहीद परिवारों की ओर से सरकार से मांग करता हूं कि षड़यंत्र की जांच जल्द से जल्द पूरी कर दोषियों को सजा दी जाये।

कांग्रेस नेताओं ने साहित्यकार और कांग्रेस नेता स्व. श्रीकान्त वर्मा की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, दिलीप लहरिया, विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश शुक्ला, राजेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, अजय यादव, अरविंद शुक्ला आदि उपस्थित थे।

NO COMMENTS