Home अपडेट गौमांस परिवहन के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने ...

गौमांस परिवहन के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने  शर्ट पैंट उतरवाकर निकाला जुलूस  

गौ मांस परिवहन के आरोपी।

बिलासपुर। गौमांस का परिवहन कर रहे दो लोगों को चकरभाठा में लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और उनके शर्ट पेंट उतरवाकर जुलूस निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को रोका मांस जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 4 के कुछ लोगों ने देखा कि हाईकोर्ट के पीछे दो लोग गाय का मांस बोरियों में भर रहे हैं। उन्होंने दोनों को घेर लिया और उनके कपड़े उतरवा दिए। सिर्फ अंडरवियर में दोनों का जुलूस निकाला गया। सुमित नायक, अमित दीक्षित, महेश उपाध्याय, राजेश शर्मा आदि ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने गोमांस को काटने की बात स्वीकार की। इस बीच पुलिस भी हंगामे की खबर मिलने पर पहुंच गई। उसने मांस परिवहन कर रहे पास के गांवों के रहने वाले नरसिंह रोहिदास (50 वर्ष) और रामनिवास मेहर (52 वर्ष) को पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 10 के तहत गिरफ्तार किया। उनसे 33 किलो मांस जब्त किया गया, पशु चिकित्सक ने इसके गौमांस होने की पुष्टि की है। घटना में प्रयुक्त एक मोपेड भी जब्त किया है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे पर रात में बैठे मवेशियों की अक्सर भारी वाहनों की चपेट में आकर मौत हो जाती है। कई बार दुर्घटनाओं में बाइक, कार सवार घायल भी हुए हैं।

NO COMMENTS