Home अपडेट राज्यपाल से मिलीं हर्षिता पांडेय, महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा

राज्यपाल से मिलीं हर्षिता पांडेय, महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा

राज्यपाल अनुसूईया उइके व हर्षिता पांडेय।

तखतपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके से राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार हर्षिता पांडेय ने राजभवन में सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात में उइके ने हर्षिता पांडेय को बधाई दी और छत्तीसगढ़ का बेहतर प्रतिनिधित्व करने की बात कही। दोनों ने राज्य और देश में महिलाओं के अधिकार और कानून को लेकर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल राष्ट्रीय महिला आयोग में सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए और महिला सशक्तिकरण को ले कर कैसे और बेहतर काम किया जा सकता है, इस पर मार्गदर्शन भी दिया।

NO COMMENTS