Home अपडेट सीवीआरयू कुलाधिपति चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के निधन पर दुख जताया,...

सीवीआरयू कुलाधिपति चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री जोगी के निधन पर दुख जताया, कहा विश्वविद्यालय परिवार के लिए बड़ी क्षति 

कुलपति दुबे और कुलसचिव शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि दी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर डॉ सी वी रामन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने दुख व्यक्त करते हुए  श्रद्धांजलि दी। चौबे ने कहा कि वे अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में कई बड़े पदों में रहे। उन्होंने आम जनता से जुड़कर बहुत कार्य किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और मुख्यमंत्री  सहित अनेक बड़े राजनीतिक पदों में रहते हुए उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा । उन्होंने कहा कि वह मेरे मित्र थे और विश्वविद्यालय से भी उनका दिल से नाता था।  उनका इस संसार से जाना मेरे और विश्वविद्यालय परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

जोगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि वे दूर दृष्टा थे। उच्च शिक्षा को लेकर उनकी ही कल्पना के कारण आज प्रदेश में अनेक निजी विश्वविद्यालय स्थापित हैं।  निश्चित रूप से युवाओं के बारे में दूर तक सोचने और रोजगार से जोड़ने की उनकी कल्पना अद्भुत थी । विश्वविद्यालय के कुलसचिव गौरव शुक्ला ने कहा कि वे एक कुशल प्रशासक थे। उनकी प्रशासनिक क्षमता का लोहा देश के बड़े प्रशासनिक अधिकारी माना करते थे। उनके जीवन का संघर्ष युवाओं को प्रेरणा देगा। हमें उनसे हर दिन सीखना चाहिये।

 

NO COMMENTS