Home अपडेट उप मुख्यमंत्री साव कल सरगुजा से लौटकर बिलासपुर और मुंगेली के विभिन्न...

उप मुख्यमंत्री साव कल सरगुजा से लौटकर बिलासपुर और मुंगेली के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 जनवरी को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सवेरे सवा दस बजे रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शासकीय विमान से सरगुजा रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के साथ अंबिकापुर से बिलासपुर प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 03:20 बजे बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव शाम साढ़े छह बजे बिलासपुर से मुंगेली जिले के जरहागांव रवाना होंगे। वे शाम सात बजे जरहागांव में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात आठ बजे बिलासपुर प्रस्थान करेंगे। साव रात साढ़े आठ बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे। वे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

NO COMMENTS