बिलासपुर। लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अरपा कम्युनिटी रेडियो महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता और रोजगार के अनेक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में महिलाओं 66 महिलाओं को रोजगार का प्रशिक्षण दिया गया।
अरपा कम्युनिटी रेडियो का बिलासपुर व आस पास के गांवों में प्रसारण होता है। इसके साथ ही नेरोकास्टिंग द्वारा विभिन्न तरीकों से जागरूकता फैलाने का कार्य सोसाइटी कर रही है। पिछले दो सालों में महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर आधारित स्वास्थ्य संकल्प, टीबी चैलेंज, योग जागरूकता, मिलेट जागरूकता, ट्रेफिक अवेयरनेस जैसे विषयों पर प्रसारण, नेरोकास्टिंग और इवेंट्स भी किए जा रहे हैं। लिंग आधारित हिंसा पर कार्यक्रम- हिंसा को नो, का संचालन डेढ़ साल से किया जा रहा है। इसमें पिछले साल गतौरी, सेंदरी, सेमरा, सेमरताल व जलसो गांव में 25-25 महिलाओं के समूह बनाए गए। अरपा संगिनी समूह की ये महिलाएं हिंसा से जुड़ी जानकारियां अपने क्षेत्र में देती हैं। कुछ प्रताड़ित महिलाएं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी आई हैं। इन्हें सखी वन स्टॉप सेंटर में अरपा रेडियो ने रजिस्टर कराया है। अब अरपा संगिनी समूह कुडुदंड, हेमूनगर, रेलवे, मधुबन भी बन चुके हैं। इन 9 अरपा संगिनी समूहों की 66 महिलाएं कल अरपा कम्युनिटी रेडियो के सौजन्य से स्मृतिवन में एकत्र हुईं। इनको खुद के रोजगार के लिए ट्रेनिंग उपलब्ध कराई गई। इस प्रशिक्षण में अरपा रेडियो परिवार से अरुण, अनीश, विभूति, मातृका, अलंकृता, अर्णव, निधि और संज्ञा उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here