बिलासपुर। कोविड-19 के चलते 22 मार्च से डीजल आटो का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे चालकों की रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समय वे गांव-शहर के बीच सब्जियां और राशन लाने ले जाने का काम कर रहे हैं तो पुलिस उनका चालान काट रही है। विधायक शैलेष पांडेय ने उनकी मदद का आश्वासन दिया है।

वे अपने घर के राशन पानी के लिए मोहताज हो गये हैं। रोजी-रोटी चलाने का साधन नहीं है। इस समय गांव देहात से सब्जी, राशन, घरेलू सामान के लिए लोग शहर तक डीजल आटो से आते-जाते हैं। इन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा परेशान किया जाता है और चालान किया जाता है। पुलिस का कहना है कि उनको शासन की ओर से कोई निर्देश नहीं आया है कि आटो में सब्जी-भाजी राशन वाहन चलाने दिया जाये।

डीजल ऑटो ओनर्स एसोसियेशन बिलासपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार के साथ आटो चालकों ने आज विधायक शैलेष पांडेय से मिलकर अपनी समस्या की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई। विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन से चर्चा करते हुए इसका हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here