Home अपडेट भीषण गर्मी से जनमानस को राहत दिलाने प्याऊ घर एवं वाटर कूलर...

भीषण गर्मी से जनमानस को राहत दिलाने प्याऊ घर एवं वाटर कूलर लगाया लायंस क्लब ने

लोगों को गर्मी में राहत देने लायंस क्लब द्वारा वाटर कूलर लगाया गया।

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए जनमानस को राहत दिलाने हेतु अपना द्वितीय प्याऊ घर तोरवा बिलासपुर में खोला गया एवं पुराना पावर हाउस चौक के मां शैलपुत्री पेंट के संरक्षण में वाटर कूलर लगाया गया। लायंस क्लब के द्वारा निरन्तर ही निःस्वार्थ मानव सेवा किया जाता है, इसी तारतम्य में यह प्याऊ घर एवं वाटर कूलर लगाया गया।
इस अवसर पर मनजीत सिंह अरोरा, देवेन्द्र टुटेजा, नरेन्द्र पाल सिंह गांधी, डॉ.अरूण शुक्ला, नरेश लिखमानिया, जगदीश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विमल केडिया,  सुनील दुआ, दर्शन छाबड़ा, अरविंद दीक्षित उपस्थित थे।

 

 

NO COMMENTS