Home अपडेट कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के...

कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए निकले, रायपुर-बिलासपुर व कई नगर पंचायतों में मांगा जन समर्थन

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस विधि विभाग का प्रचार अभियान।

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के सदस्य भी जोर-शोर से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 में कांग्रेस प्रत्याशी रामकुंवर सेन्द्राम के पक्ष में विधि विभाग के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस प्रवक्ता व कांग्रेस सदस्यों ने वोट मांगा, जिनमें प्रमुख रूप से सुरेन्द्र सिंह राजपूत, अनिल सिंह चौहान, संध्या पांडेय, सैंकी छाबड़ा, निर्मल गोस्वामी, रूचि आदि शामिल थे।

रायपुर में विधि एवं मानवाधिकार विभाग कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने वार्ड 64 के कांग्रेस प्रत्याशी नोहर साहू के पक्ष में प्रचार किया और मतदाताओं से सम्पर्क कर समर्थन मांगा। प्रचार के लिए मोहन लाल निषाद, कहकशां दानी, अवध नारायण द्विवेदी, स्मिता जैन, नंद कुमार पटेल, शशि शर्मा, अरमान खान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। पाली व राजपुर नगर पंचायत में कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया।

NO COMMENTS