Home अपडेट मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक का अब तक कवर्धा न आना दुर्भाग्यजनक: अमित...

मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक का अब तक कवर्धा न आना दुर्भाग्यजनक: अमित जोगी

कवर्धा में अमित जोगी।

कवर्धा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी ने आज कलेक्टर और एसपी से मिलकर उनसे कर्फ्यू समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कबीरधाम में शांति स्थापित करने के लिए कर्फ़्यू समाप्त करने, सभी सम्प्रदायों के नागरिकों की सर्वधर्म सभा  का आयोजन करने का आग्रह किया,  जिसमें आपसी भाईचारे और सद्भाव के लिए सभी धर्मगुरु विशेष रूप से प्रार्थना करें। उन्होंने जेल भेजने के अभियान को भी रोकने का आग्रह किया।

जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ का इससे बड़ा और क्या दुर्भाग्य होगा कि सद्गुरू कबीर साहेब की इस नगरी में इतनी बड़ी घटना के बाद भी न तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही स्थानीय विधायक मो. अकबर जी यहां आए हैं। बघेल को याद रखना चाहिए कि वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं, न कि उत्तर प्रदेश के।

NO COMMENTS