Home अपडेट समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से किसानों को मिली राहत

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से किसानों को मिली राहत

सेंदरी बिलासपुर में धान बेचने के लिये पहुंचे किसान।

बिलासपुर।  जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को राहत मिली है। शासन द्वारा की गई इस व्यवस्था से उनमें एक नये उत्साह का संचार हुआ है। बिल्हा विकासखंड के सेंदरी धान खरीदी केन्द्र में आये किसान भी इस व्यवस्था से प्रसन्न है।

सेंदरी के किसान विशेषर साहू ने बताया कि शासन द्वारा की गई इस व्यवस्था से हमें बहुत राहत मिली है। समिति में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। टोकन भी आसानी से मिल रहा है। वे 18 क्विंटल धान लेकर केन्द्र में पहुंचे है। किसान गुड़ावन भारद्वाज ने बताया कि अब हमें साहूकार से ब्याज में राशि लेने की जरूरत नहीं पड़ती । शासन द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे हमें लाभ हो रहा है। जयपाल रात्रे का कहना है कि शासन द्वारा कर्ज माफी एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हमें लाभ मिला है एवं अब शासन द्वारा की जा रही धान खरीदी से भी फायदा हो रहा है।

सेंदरी धान समित के प्रबंधक विनोद सिंह क्षत्री ने बताया कि समिति में ग्राम सेंदरी, रमतला, कछार, गतौरी, अमतरा एवं नवगंवा धान खरीदी की जायेगी। समिति में 926 पंजीकृत किसान हैं। धान का रकबा 1 हजार 46 हेक्टेयर है। यहां 20 हमाल कार्यरत हैं।

NO COMMENTS