बिलासपुर। घुटने व कुल्हे के जोड़ के पूर्ण प्रत्यारोपण  अब तक छत्तीसगढ़ में कई बार किया गया है लेकिन पहली बार कंधे के जोड़ का पूर्ण प्रत्यारोपण वाला जटिल ऑपरेशन बृहस्पति बाज़ार स्थित बुधिया अस्पताल में सफलता पूर्वक किया गया।

एक 45 वर्ष की महिला के बाएं कंधे का जोड़ पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह खराब हो गया था। कंधा पूरी तरह जाम था और उनमें बिल्कुल चाल नहीं थी। मरीज़ को दिन रात असहनीय दर्द था। रात में वह सो भी नहीं पा रही थी। इसे चिकित्सकीय भाषा में आस्टियोनेक्रोसिस आफ हेड ऑफ ह्यूमरस विथ आर्थराइटिस आफ शोल्डर ज्वांइट कहा जाता है। उक्त महिला का विभिन्न पद्धतियों के द्वारा इलाज किया गया। दवाई, फिजियोथेरेपी और जोड़ मे इंजेक्शन लगाकर भी इलाज किया गया। डॉ बुधिया ने अंतिम विकल्प के रूप में जोड़ का पूर्ण प्रत्यारोपण किया, जो पूर्णतः सफल रहा। इस जटिल ऑपरेशन को करने के बाद मरीज स्वस्थ है। उसके कंधे का दर्द गायब हो गया है। उसकी मांसपेशियों को खोलने के लिए फिजियोथेरेपी कराई जा रही है।

डॉ बुधिया ने बताया कि अब इस ऑपरेशन को कराने के लिए महानगरों की दौड़ लगाने की आवश्कता नहीं है। इस ऑपरेशन में डॉ मनीष बुधिया के अलावा डॉ जितेंद्र अग्रवाल, राजेश्वर, महेंद्र, तुलसी, राम, प्रदीप, व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here