Home अपडेट न रश्मि सिंह न शैलेष, झंडा फहरायेंगे मंत्री रविन्द्र चौबे

न रश्मि सिंह न शैलेष, झंडा फहरायेंगे मंत्री रविन्द्र चौबे

झंडा रोहन flag hosting demo

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह आश्वासन अधूरा रहा कि तखतपुर विधायक रश्मि सिंह को ध्वजारोहण का मौका मिलने के बाद बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय को अवसर मिलेगा।

सरकारी विज्ञ्पति जैसी है वो ये है-

जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में  26 जनवरी को संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट मंत्री रविन्द्र चौबे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रीय गान, प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.10 बजे हर्ष फायर, प्रातः 9.15 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन, प्रातः 9.50 बजे परेड कमाण्डरों से मुलाकात, प्रातः 10 बजे सामूहिक पी.टी.प्रदर्शन, प्रातः 10.35 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रातः 11 बजे पुरस्कार वितरण होगा।

NO COMMENTS