चकरभाठा बाजार और बिलासा दाई हवाई अड्डे पर हुई सभा, केन्द्र से जल्द आदेश जारी करने की एक स्वर से मांग
बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने अखण्ड धरने के 247वें दिन गांधीजी के शहादत दिवस पर बिलासपुर से महानगरों तक उड़ाने मंजूर करने के लिये केन्द्र सरकार पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से अखण्ड धरनास्थल से हवाई अड्डे तक 14 किलोमीटर की लम्बी पदयात्रा की। इस यात्रा का जगह-जगह आतिशी स्वागत हुआ। करीब 20 लोग पूरे 14 कि0मी0 और बांकी करीब 500 व्यक्ति एक से लेकर 10 किलोमीटर तक अपनी क्षमता के अनुसार पैदल चले। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव और अटल श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख व्यक्ति यात्रा में शामिल हुए। हाईकोर्ट के सामने से वरिष्ठ अधिवक्ता भी पदयात्रा में शामिल हुये।
सुबह लगभग 9.50 पर आंदोलनकारियों का एक समूह धरना स्थल से 14 किलोमीटर की पूरी पदयात्रा के लिये रवाना हुआ। महापौर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा शुरू कराई। यात्रा में महेश दुबे, समीर अहमद सुशांत शुक्ला, मनोज श्रीवास, संजय पिल्ले, विनय शुक्ला, ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर एवं उनके 10 वर्षीय पुत्र अभिवीर सिंह, शाहबाज, अकील अली, घोरू, अनिल गुलहरे, जयप्रकाश मित्तल, नवीन वर्मा, संतोष पिपलवा, पप्पू तिवारी, चित्रकांत श्रीवास, रमाशंकर बघेल विभूतिभषण गौतम आदि 50 व्यक्ति शामिल थे। मंदिर चौक पर विनय जांगड़े और उनके साथियों ने पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। राजीव गांधी चौक में अकबर खान, अमित दुबे और रशीद बख्श ने साथियों समेत पदयात्रा का आतिशी स्वागत किया।
यदुनंदन नगर चौक तिफरा में राजेन्द्र शुक्ला और तिफरा युदुनंदन नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने यात्रा का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। नये बस स्टैण्ड के आगे पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक शामिल हुए और एक किलोमीटर चले।
मार्ग की स्वागत करने वालों की ओर से जलपान की व्यवस्था थी। समिति के कार्यकर्ता देवेन्द्र सिंह ठाकुर एवं केशरव गोरख अपनी गाड़ी में पानी, ग्लूकोज, संतरे आदि लेकर चल रहे थे। लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह भी पदयात्रा में शामिल हुए। हाई कोर्ट के सामने सीनियर लायर्स फोरम एवं हाईकोर्ट प्रेक्टिसिंग एडवोकेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी पदयात्रा का स्वागत किया। लगभग 3 घंटे बाद पदयात्रा नयापारा चौक चकरभाठा में पहुंची जहां से पहले इसे प्रारंभ करने का कार्यक्रम था। बिलासपुर के पार्षद चन्द्र प्रदीप बाजपेयी ने साइकिल से यह यात्रा पूरी की। नयापारा चौक में देवी सिंह ठाकुर, मनोज पाण्डेय एवं साथियों के द्वारा संघर्ष समिति के साथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पदयात्रा में तिफरा के युवा संजय आइल सिंघानी गांधी जी की वेश भूषा में लाठी लेकर चल रहे थे।
पदयात्रा के अगले चरण में करीब 100 से अधिक लोग एक साथ महानगरों तक हवाई उड़ान की मांग के नारे लगाते हुये आगे बढ़े। चकरभाठा कैम्प बस्ती में विजय वर्मा एवं चकरभाठा व्यापारी संघ ने जोरदार स्वागत किया। एक बड़ी सभा मुख्य बाजार में हुई जिसमें सिंधी समाज के प्रमुख संत लाल साई जी भी में उपस्थित हुए। उन्होंने जनसंघर्ष समिति के सदस्यों का शाल श्रीफल से सम्मानित किया। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से महानगरों तक के लिए हवाई सेवा की मांग केन्द्र सरकार से की। वहीं चकरभाठा के वक्ताओं ने हवाई अड्डे के समीप स्थित रेल्वे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की।
पदयात्रा अपने अंतिम चरण में चकरभाठा एयरपोर्ट के लिये रवाना हुई। इसमें सियाराम कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष परदेशी राम धु्रवंशी, उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, अशोक जोतवानी, ब्रजेश शर्मा, नानक रेलवानी, प्रकाश बिंदल एवं नगर पंचायत के पार्षद शामिल थे। करीब 4 घंटे बाद पदयात्रा हवाई अड्डे पर पहुंची। यहां पर एक बड़ी सभा हुई जिसमें चकरभाठा क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों के अलावा बिलासपुर से जितेन्द्र गांधी, किशोरी लाल गुप्ता, सी.एल.मीणा, अशोक भण्डारी, रंजीत खनूजा शिवा मुद्लियार, कमलेश दुबे, गोपाल दुबे, कमलसिंह ठाकुर, रंविन्द्र सिंह ठाकुर, कमल दुबे, अरविन्द सिन्हा, संदीप दुबे, राजेश केशरवानी, वीवीएस मूर्ति, शैलेष आहूजा, संत कुमार नेताम, प्रमोद नायक, विजय केशरवानी, अभयनारायण राय, धर्मेश शर्मा, पंचराम सूर्यवंशी, अम्बालिका साहू, जयदीप राबिन्सन, जावेद मेनन, रघुराज सिंह, हिमांशु शर्मा, बबलू जार्ज आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। सभा का संचालन सुदीप श्रीवास्तव एवं बद्री यादव ने किया।