Home अपडेट फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया ने किया सहदेव का सम्मान

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया ने किया सहदेव का सम्मान

बिलासपुर। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया ने बचपन का प्यार गीत गाकर देश में अपना नाम रोशन करने वाले सहदेव का एकेडमी की ओर से सम्मानित किया। उन्हें कैप, जर्सी और बॉल भेंट किये गये। सहदेव ने एक ओर अपने गानों से देश, राज्य व समाज का नाम रोशन किया वहीं वह इस समय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बस्तर की ओर से भाग लेने बिलासपुर आये हैं। इस प्रतियोगिता में उसने 3 विकेट लिये। फाउन्डेशन अकादमी के चेयरमेन भाटिया ने उनकी खेल प्रतिभा से प्रभावित होकर यह सम्मान दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी व कोच मौजूद थे।

NO COMMENTS