Home अपडेट स्मृति वन में अब फन एडवेंचर थीम पार्क एवं 7 डी सिनेमा...

स्मृति वन में अब फन एडवेंचर थीम पार्क एवं 7 डी सिनेमा का आनंद लें

स्मृति वन में 7डी सिनेमा का आनंद लेते मंत्री अमर अग्रवाल, कलेक्टर पी. दयानंद व अन्य।

शहर के मनोरंजन पार्क स्मृति वन में  अब फन एडवेंचर थीम पार्क और सेवन डी सिनेमा का लुत्फ़ उठाया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री व शहर विधायक अमर अग्रवाल ने आज इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि स्मृति वन जितना बड़ा गार्डन प्रदेश में कहीं नहीं है। इस गार्डन में आज से शुरू हुई सुविधा स्मार्ट सिटी बनने जा रहे शहर की योजना के अनुरूप है।

अग्रवाल ने कहा कि कचरे के निपटारे के लिए कछार में शुरू किया गया प्रदेश का पहला प्लांट देश में अपने-आप में एक उदाहरण है। बिलासपुर देश के रहने लायक 13वें शहर में गिना गया, यह यहां के नागरिकों की उपलब्धि है। कलेक्टर पी. दयानंद ने कहा कि स्मार्ट सिटी में जो सुविधाएं चाहिए उसका स्वरूप स्मृति वन में दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर किशोर राय, नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे, बेलतरा विधायक प्रतिनिध विजय धर दीवान, नगर-निगम सभापति अशोक विधानी, जन कार्य विभाग के प्रभारी पार्षद उमेशचंद्र कुमार, अंजनी कश्यप, तज़ामुल हक़ आदि उपस्थित थे।

 

NO COMMENTS