Home अपडेट सर्वसम्मति से चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के अध्यक्ष बनाये गये गिरीश मयाराम कश्यप

सर्वसम्मति से चन्द्रनाहू कुर्मी समाज के अध्यक्ष बनाये गये गिरीश मयाराम कश्यप

गिरीश मयाराम कश्यप।

तखतपुर। कुर्मी सामुदायिक भवन बेलपान में चन्द्रनाहू कुर्मी समाज की आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ता गिरीश मयाराम कश्यप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
चंद्रनाहू कुर्मी समाज की तखतपुर में बैठक।

पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो गया था। कोविड 19 के कारण विलम्ब से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध 3 वर्ष के लिये चुना गया। अध्यक्ष-गिरीश मयाराम कश्यप (तखतपुर), उपाध्यक्ष-हेमन्त कश्यप (निगारबन्द), नेमकुमार कश्यप (बराही), सचिव-संजीव कश्यप (चोरमा), सह-सचिव- इकलेश कश्यप(खम्हरिया) व कोषाध्यक्ष-रामेश्वर कश्यप (विचारपुर) चुने गये। शेष कार्यकारिणी सदस्यों का अध्यक्ष के द्वारा चयन किया जाएगा। नये पदाधिकारियों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा शपथ दिलाई गई।

NO COMMENTS