Home अपडेट वाहेगुरु के जयघोष के साथ बाबा थाहीरिया सिंह दरबार से निकली प्रभात...

वाहेगुरु के जयघोष के साथ बाबा थाहीरिया सिंह दरबार से निकली प्रभात फेरी

बाबा थाहीरिया दरबार से निकली प्रभात फेरी।

बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा स्थित बाबा थाहीरिया सिंह साहिब दरबार से हर साल की तरह इस बार भी गुरुनानक देव के 553वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को प्रभात फेरी प्रारंभ हुई।

कुंडा वाले बाबा ने गुरुनानक देव की फोटो पर पुष्प अर्पित कर अरदास की। पुष्प वर्षा, आतिशबाजी व शबद कीर्तन के साथ वाहेगुरु के जयघोष करते हुए प्रभात फेरी प्रारंभ की गई। यह फेरी दरबार साहब से स्मार्ट रोड, महामाया विहार, मुंगेली नाका से बलराम टॉकीज होते हुए वापस दरबार साहब पहुंचकर समाप्त हुई। समापन पर अरदास व प्रसाद वितरण किया गया। गुरुवार को प्रभात फेरी पार्षद सुरेश वाधवानी के घर से निकलेगी। बुधवार को पहले दिन प्रभात फेरी में दरबार के प्रमुख प्रबंधक मूलचंद नारवानी, सेवादार डॉ. हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, अमर रूपवानी, नानक पंजवानी, प्रकाश जिग्यासी, सोनू लालचंदानी, भोजराज नारवानी, मेघराज, अनिता नारवानी, राखी, वर्षा सुखीजा, गंगाराम सुखीजा, रमेश भागवानी आदि शामिल हुए।

NO COMMENTS