Home अपडेट सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो वायरल की, आरोपी बरेली यूपी...

सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील फोटो वायरल की, आरोपी बरेली यूपी से गिरफ्तार

आरोपी को यूपी स गिरफ्तार कर लाई पुलिस।

बिलासपुर। होशंगाबाद के एक युवक ने शहर के एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद उससे कुछ निजी फोटो ले लिए। बाद में भावनाओं ये फोटो सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट के साथ वायरल कर दिया। महिला के परिचितों और रिश्तेदारों को भी उसने गलत मेसैज कर दिया। महिला को कई अनजान, अपरिचित लोग परेशान करने लगे। यह घटना सन 2018 में हुई थी। महिला ने इसकी रिपोर्ट पिछले साल पुलिस में दर्ज कराई थी।

पुलिस आरोपी युवक इमरान हुसैन की लोकेशन ढूंढ रही थी। आखिरकार उसे बरेली उत्तर प्रदेश में पकड़ लिया गया। आरोपी को ढूंढ कर लाने में प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त, साइबर सेल के आरक्षक धर्मेंद्र, अविनाश पांडे व संतोष श्रीवास की भूमिका रही।

NO COMMENTS