Home अपडेट स्टेट महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने 50 ने दिया ट्रायल, स्टेट...

स्टेट महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने 50 ने दिया ट्रायल, स्टेट कैंप में चयन के लिये आज होगी रवानगी

बिलासपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में ट्रायल।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा 2021 सत्र के लिए महिला लड़कियों का ट्रायल का आयोजन 16 जुलाई को भिलाई में किया जाना है जिसके लिए क्रिक्रेट संघ बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में महिला अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।

क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि महिला खिलाड़ी  पहले से बहुत अधिक क्रिकेट में रुचि ले रही हैं और मैदान में इसका असर दिखा।

बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में 13 जुलाई को किये गये ट्रायल में 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें चयनकर्ता देवेंद्र सिंह, सुशांत राय और कमल घोष थे।

चयनकर्ताओं ने खेल का बारीकी से निरीक्षण किया। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी के कौशल और क्षेत्ररक्षण के अलावा शारीरिक क्षमता का भी हुनर परखा गया ।

स्टेट टीम के सलेक्शन के लिये अंडर 19 में चांद चेलक,  प्रभुलीन कौर वालिया, कामना यादव, ऐश्वर्या सिंह, जैस्मिन पटनायक, देवकी यादव, शिखा यादव, महक ठाकुर, शेख मुशीरा फातिमा यती शर्मा, साक्षी औरैया, इशिता मिश्रा और श्रुति सुमन का चयन किया गया है।

अंडर 23 में यशी पांडे, ज्योति नट, संजीता पटेल, दुर्गेश नंदिनी, समृद्धि श्रीवास्तव, ममता सारथी, ज्योति यादव, निशिका ओट्टलवार, सुरुचि चंद्राकर, ज्योति रॉय व राखी यादव का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में शिवि पांडेय, प्रतिज्ञा सिंह, शिल्पा साहू, श्रद्धा वैष्णव, श्रृष्टि शर्मा, माहेश्वरी कश्यप और जागेश्वरी पटेल का चयन किया गया है।

ये सभी खिलाड़ियों को 16 जुलाई की सुबह भिलाई रवाना होंगे, जहां उनको छत्तीसगढ महिला टीम के लिए दुबारा ट्रायल लिया जाएगा। इसके पश्चात ही छत्तीसगढ स्टेट क्रिक्रेट संघ की महिला खिलाड़ियों का कैंप लगाकर टीम के लिये  चयन किया जायेगा।

महिला क्रिकेट ट्रायल के समय क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, ओपी यादव, रवि शंकर चड्डा, शेख अल्फ़ाज़, जलेश यादव और महेश दत्त मिश्रा उपस्थित थे।

 

NO COMMENTS