Home अपडेट बेकाबू कार घाटी पर उतरकर पेड़ से भिड़ी, पिकनिक से लौट रहे...

बेकाबू कार घाटी पर उतरकर पेड़ से भिड़ी, पिकनिक से लौट रहे पिता-पुत्र सहित 4 की मौत, 6 घायल

जशपुर में कार पेड़ से टकराई।

जशपुर। नए साल का जश्न मनाने के लिए पिकनिक पर गए 10 लोगों से भरी बेकाबू कार घाटी में उतर कर पेड़ से टकरा गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शेष 6 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक रविवार को इको मारुति कार में नारायणपुर थाने के अंतर्गत साहीडांड निवासी एक परिवार पिकनिक मनाने के लिए छुरी फाल गया था। रात में वापसी के दौरान कार एक ढलान पर बेकाबू हो गई और घाटी में उतर गई। उतरने के बाद कार एक पेड़ से जाकर टकरा गई। घायलों में से एक ने पुलिस को फोन लगाकर मदद मांगी। सूचना मिलते ही नारायणपुर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दूसरे वाहन की मदद से घायलों को कुनकुरी के अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पिता-पुत्र एक छोटी बच्ची और एक महिला शामिल है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रांची रेफर किया गया है। बताया गया है कि कार में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

 

NO COMMENTS