Home अपडेट जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए करूणा शुक्ला बिलासपुर की पर्यवेक्षक बनीं,...

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए करूणा शुक्ला बिलासपुर की पर्यवेक्षक बनीं, मुंगेली के लिए अटल

करूणा शुक्ला/अटल श्रीवास्तव।

बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने बिलासपुर के लिए पूर्व सांसद करूणा शुक्ला को तथा मुंगेली के लिए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यह नियुक्ति की है। प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि अन्य जिलों के लिए पर्यवेक्षक इस प्रकार हैः-

कोरिया जिला-बृहस्पति सिंह, सरगुजा-.एस. सिंहदेव, सूरजपुर-खेलसाय सिंह, बलरामपुर-गुलाब कमरो, जशपुर-डॉ. प्रीतम राम, रायगढ़-मोतीलाल देवांगन, कोरबा-गुरूमुख सिंह होरा, जांजगीर-चांपा-सुभाष शर्मा, गरियाबंद-रमेश वर्ल्यानी, महासमुंद-अमितेश शुक्ल, धमतरी-सत्यनारायण शर्मा, बलौदाबाजार-बैजनाथ चंद्राकर, रायपुर-डॉ. शिवकुमार डहरिया, बालोद-दलेश्वर साहू, दुर्ग-धनेन्द्र साहू, बेमेतरा-अरूण वोरा, कवर्धा-आशीष छाबड़ा, राजनांदगांव-रविन्द्र चौबे, कांकेर-दीपक बैज, बस्तर-शिशुपाल सोरी, कोण्डागांव-लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा-विक्रम शाह मंडावी, सुकमा-रेखचंद जैन, बीजापुर-कवासी लखमा व नारायणपुर-संतराम नेताम।

 

NO COMMENTS