तखतपुर । दुपहिया वाहन की पीछे से हाईवा से टक्कर हो गई जिससे दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु गई। एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार  पथरिया थाना के खुटेरा गाँव के पास देर रात एक तेज बाइक रफ्तार बाइक सवार हाइवा के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में सवार तीन में दो लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई।  वही पीछे बैठा एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 की मदद से पथरिया के अस्पताल में भर्ती किया गया बाद में हालात गंभीर होने के वजह से घायल युवक को सिम्स रिफर कर दिया गया है। हादसे में मृत युवकों को पथरिया क्षेत्र के ग्राम सोढ़ी निवासी संपत  राजपूत और राजा सतनामी बताये गये हैं। दुर्घटना में घायल फेकू सतनामी है जिसे इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here