Home अपडेट 35 लाख की लागत से बनेगा शहीद विनोद चौबे चौक, हुआ भूमिपूजन

35 लाख की लागत से बनेगा शहीद विनोद चौबे चौक, हुआ भूमिपूजन

शहीद विनोद चौबे चौक एवं प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन।

बिलासपुर, 10 मार्च। ट्रैफिक थाना परिसर में 35 लाख की लागत से शहीद विनोद चौबे की स्मृति में चौक का निर्माण होगा। इसके लिए महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद विनोद चौबे के प्रतिमा स्थापित कर चौक निर्माण करने की घोषणा की थी। इस पर निगम प्रशासन द्वारा विधिवत स्टीमेट तैयार कर टेंडर जारी किया गया।

इस मौके पर महापौर किशोर राय ने कहा कि शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। निगम प्रशासन द्वारा आने वाले समय में उनकी प्रतिमा स्थापित कर ट्रैफिक थाना परिसर में चौक निर्माण किया जाएगा। पार्षद तैय्यब हुसैन ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से लगातार निगम के सामान्य सभा में शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाने की मांग की जा रही थी। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपने पहले ही दौरे में ही घोषणा की थी। घोषणा के तहत आज निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ है। इसके लिए उन्होंने निगम प्रशासन व माननीय मुख्मंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि इसी तरह शहर के विकास के लिए सतत् रूप से सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, एमआईसी सदस्य बबलू पमनानी, उदय मजूमदार, पार्षद रामा बघेल,  अभयनारायण राय सहित शहर के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

35 लाख की लागत से शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा स्थापित कर चौक का निर्माण 35 लाख में होगा। यह कार्य तीन माह में पूरा किया जायेगा। मूर्ति निर्माण का कार्य भिलाई के परवेज आर्ट द्वारा किया जाएगा।

NO COMMENTS