Home अपडेट राहुल गांधी से बात करने वाले मजदूरों को जेल में डालना केन्द्र...

राहुल गांधी से बात करने वाले मजदूरों को जेल में डालना केन्द्र सरकार की बौखलाहट-दुबे

दिल्ली में प्रवासी मजदूरों से सड़क पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

बिलासपुर। राहुल गांधी में दिल्ली में जिन बात की उन्हें दिल्ली पुलिस ने जेल में डाल दिया। भाजपा घबराकर तानाशाही भरा रवैया अपना रही है।

यह कहना है प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे, महामंत्री मोहन निषाद, सचिव एन के पटेल, दल्लू सिंह, सुशोभित सिंह, नरेश शर्मा और कमलकांत मिश्रा का। उन्होंने एक बयान में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मजदूरों की मजबूरी समझते हुए उनसे पैदल घर जाते समय दिल्ली के बाहर मुलाकात की। उनको बस द्वारा उत्तर प्रदेश सीमा तक पहुंचाने तथा खाने व चप्पल का इंतजाम भी किया। उन्होंने जिन मजदूरों से बात की उनको दिल्ली पुलिस ने जेल में डाल दिया गया। हद तो तब हुई जब राहुल गांधी के साथ रहे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार को बिना किसी कारण के हाउस अरेस्ट कर लिया गया। ये भाजपा की तानाशाही का प्रतीक है। क्या देश में परेशान, मजबूर, मजदूर की सहायता करना अपराध है? विधि कांग्रेस इस कृत्य का घोर विरोध करती है।

NO COMMENTS