बिलासपुर। ओड़िसा तथा आंध्रप्रदेश से होकर गुजरने वाले चक्रवात अम्फोन को देखते हुए रेलवे द्वारा चलाई जा रही पार्सल व श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

इसके अनुसार 17 से 20 मई तक बेंगलूर से हावड़ा के लिए छूटने वाली पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – खड़कपुर होकर चलेगी  रहेगी ।

18 से 21  मई तक हावड़ा- बंगलोर पार्सल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़कपुर- झारसुगुड़ा- बिलासपुर- नागपुर- बल्लरशाह- विजयवाड़ा होकर चलेगी  ।

17 से 20  मई तक सिकंदराबाद – हावड़ा पार्सल एक्सप्रेस विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – खड़कपुर होकर चलेगी  रहेगी ।

16 से 20  मई, 2020 तक वास्को डी गामा – गुवाहाटी – वास्को डी गामा पार्सल एक्सप्रेस विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – खड़कपुर होकर चलेगी  रहेगी ।

इसी तरह 17 मई को मंगलोर–धनबाद श्रमिक स्पेशल परिवर्तित मार्ग से विजयवाड़ा – बल्लरशाह- नागपुर –बिलासपुर – झारसुगुड़ा – चक्रधपुर  होकर चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here