Home अपडेट सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना महापौर और सभापति ने, बी...

सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना महापौर और सभापति ने, बी ग्रेड शहर की सुविधाएं देने की मांग

नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रमुखों को मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने रायपुर में सम्मानित किया।

बिलासपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री द्वारा महापौर एवं सभापति का सम्मान किया गया। इस पर उन्होंने ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विस्तारित नगर निगम सीमा को देखते हुए शहर के लिए बी ग्रेड सुविधाओं की मांग भी रखी।

शुक्रवार को नवनिर्वाचित मेयर, सभापति व अध्यक्षों का सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री पीएल पुनिया, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम आदि उपस्थित थे। उन्होंने महापौर यादव  एवं  सभापति नजीरुद्दीन  का  सम्मान किया। इस अवसर पर  दोनों ने  फूल भेंट कर  मुख्यमंत्री  बघेल एवं  पुनिया, विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. महंत तथा मरकाम  को  धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर  यादव ने बघेल को शहर के अपेक्षित विकास  कार्यों  की जानकारी दी  एवं शहर के  बी ग्रेड  होने  पर  दिए जाने वाली  सुविधाओं  की मांग की।  इस पर मुख्यमंत्री  ने  शहर के विकास के लिए  सतत् कार्य करने  और विकास के लिए कमी नहीं होने  का आश्वासन दिया।  कार्यक्रम में अजय यादव, साईं भास्कर पार्षद, धर्मेश शर्मा, विनोद कछवाहा, अजय शर्मा, महेंदर केशरी, अनुज सिंह, सुमित सिंह आदि उपस्थित थे।

डीआरएम से सौजन्य मुलाकात

शनिवार को महापौर रामशरण यादव एवं पार्षदों ने डीआरएम आलोक सहाय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उनसे शहर विकास के संबंध में चर्चा हुई। डीआरएम सहाय ने शहर विकास के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग करने की बात की कही।

NO COMMENTS