Home अपडेट नवभारत के सम्पादक निशांत शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नवभारत के सम्पादक निशांत शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

नवभारत बिलासपुर के सम्पादक निशांत शर्मा का शनिवार को ह्दयाघात से दुखद निधन हो गया। रविवार को उनके पुत्र ने उन्हें मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी। शनिवार दोपहर वे अपने नर्मदा-नगर स्थित निवास पर अकेले थे। इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द होने लगा।

उन्होंने दफ्तर से एक सहयोगी को बुलाया और एक परिचित डॉक्टर को फोन किया। करीब 10-12 मिनट बाद वे पहुंचे तो शर्मा अपने कमरे की कुर्सी पर अचेतावस्था में मोबाइल पकड़कर ही बैठे हुए थे। संभवतः कुछ और लोगों को वे फोन करना चाहते थे। इसी दौरान वे चेतना-शून्य हो गए। उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में तत्काल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से जबलपुर के निशांत शर्मा के परिवार में पत्नी माया शर्मा तथा तीन बच्चे हैं। उनकाे एक पुत्र इंजीनियर अतांश, दो पुत्रियां अनुभा और अपेक्षा हैं।

59 वर्षीय शर्मा मिलनसार व शांत स्वभाव के थे। वे करीब 8 वर्षों से बिलासपुर के नवभारत संस्करण में संपादक थे। बीते 9 जुलाई को उनका जन्मदिन था। उनके अचानक निधन से बिलासपुर के पत्रकार जगत और उनके जानकारों में शोक छा गया। उनका शव अभी श्रीराम केयर हास्पिटल में ही रखा गया है। मूल रूप से जबलपुर के निवासी उनके परिजन बिलासपुर के लिए रवाना हुए है। उनका दोपहर दो बजे बिलासपुर में अंतिम संस्कार होगा। प्रदेश सरकार के मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल, संभागायुक्त टीसी महावर तथा कलेक्टर पी. दयानंद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रविवार को शर्मा की अंतिम यात्रा नर्मदा नगर से मुक्तिधाम सरकंडा के लिए निकली। यहां बड़ी संख्या में पत्रकार, राजनेता और नागरिक उपस्थित थे। पुत्र अतांश ने उन्हें मुखाग्नि दी।

NO COMMENTS